अगर आप साल 2026 में अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो हर बार टोल प्लाजा पर कटने वाला भारी-भरकम टैक्स आपकी जेब पर बड़ा असर डालता है। इंटरनेट पर आपको फास्टैग (FASTag) रीचार्ज के कई तरीके मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार की एक ऐसी योजना भी है जिससे आप पूरे साल के लिए टोल टैक्स के झंझट से मुक्ति पा सकते हैं?
मेरा रियल एक्सपीरियंस: भुवनेश्वर से यूपी (UP) की 1000 किलोमीटर यात्रा और टोल का सिरदर्द
हाल ही में जब मैंने अपनी नई कार ली, तो उसके अगले ही दिन मुझे भुवनेश्वर से अपने होम टाउन Ballia(उत्तर प्रदेश) के लिए एक 1000 किलोमीटर लंबी रोड ट्रिप पर निकलना पड़ा। घर में शादी होने की वजह से मेरे पास बिल्कुल समय नहीं था और तुरंत निकलना बेहद जरूरी था। समस्या यह थी कि बिल्कुल नई गाड़ी होने के कारण मेरी कार का नया रजिस्ट्रेशन नंबर तब तक NHAI के सर्च सर्वर पर अपडेट नहीं हुआ था।
चूंकि सफर लंबा था, मैंने सुबह-सुबह ही अपनी जर्नी स्टार्ट कर दी। लेकिन जैसे-जैसे नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा आने लगे, मेरी परेशानी और दिल की धड़कनें दोनों बढ़ने लगीं। आप यकीन नहीं करेंगे, सुबह से शाम होते-होते जब मैं नाइट हॉल्ट के लिए रांची पहुंचा, तो मेरे फास्टैग (FASTag) अकाउंट से ₹750 से ज्यादा का टोल कट चुका था!
मैं होटल के कमरे में बैठकर यही सोच रहा था कि अगर आने-जाने में ऐसा ही चलता रहा, तो मैं सिर्फ टोल टैक्स भरने में ही दिवालिया (बर्बाद) हो जाऊंगा।
और फिर आया वो 2 मिनट का जादुई मोड़…
उसी रात रांची के होटल में मैंने NHAI की साइट और राजमार्ग यात्रा पोर्टल को दोबारा चेक किया। मेरी किस्मत अच्छी थी, मेरी BH सीरीज कार का रजिस्ट्रेशन नंबर अब NHAI के सर्वर पर शो करने लगा था। मैंने एक सेकंड भी नहीं गंवाया और तुरंत मोबाइल से ही annual toll pass खरीद लिया। इसकी एकमुश्त कीमत ₹3,075 थी, जो पूरे 1 साल के लिए वैलिड है और इसमें 200 फ्री नेशनल हाईवे टोल पास (क्रॉसिंग्स) मिल जाते हैं। पूरा प्रोसेस ऑनलाइन करने में मुझे मुश्किल से 2 मिनट का समय लगा। [1, 2]
अगले दिन सुबह जब मैं रांची से आगे उत्तर प्रदेश के लिए निकला, तो मेरा सफर बिल्कुल आसान और मखमली हो चुका था। अब जैसे ही कोई टोल प्लाजा आता, मैं बस गाड़ी रोकता, फास्टैग स्कैनर मेरे पास को डिटेक्ट करता, बैरियर अपने आप उठ जाता और वहां लगी डिजिटल स्क्रीन पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखकर आता: “Free Under Cover Annual Toll Pass”।
टोल पार करते ही कुछ ही देर में मेरे मोबाइल पर एक ऑफिशियल एसएमएस (SMS) आ जाता कि ‘आपका 1 पास यूज हो गया है और अब आपके पास इतने पास बचे हैं।’ आप अपने बचे हुए पासेज की संख्या और वैलिडिटी जब चाहें NHAI के राजमार्ग यात्रा ऐप पर लाइव देख सकते हैं। [1]

1 महीने में ₹4500+ की सीधी बचत का गणित (The Real Math)
आप विश्वास नहीं करेंगे, मैं पूरे 1 महीने अपने होम टाउन यूपी में रहा, वहां आसपास घूमा और फिर वापस भुवनेश्वर आ गया। इस पूरी आना-जाना और घूमने की ट्रिप के दौरान मैंने कुल 45 टोल पासेज का इस्तेमाल किया।
हम सभी जानते हैं कि आज के समय में हाईवे पर किसी-किसी टोल प्लाजा पर ₹100, ₹120 या ₹150 तक भी एक बार में कट जाते हैं। अगर मैं न्यूनतम ₹100 का भी एक एवरेज पकड़कर चलूं, तो मैंने सिर्फ 1 महीने में 45 × 100 = ₹4,500 से ज्यादा का टोल टैक्स सीधे बचा लिया! यानी ₹3,075 की मेरी लागत पहले ही महीने में वसूल हो गई और मुनाफा भी दे गई।
🛑 टोल बचाने के लिए शॉर्टकट या लोकल रास्तों के चक्कर में न पड़ें (मेरी सलाह)
अक्सर लोग टोल टैक्स के ₹100-₹150 बचाने के लिए गूगल मैप देखकर किसी खराब, अंदरूनी या लोकल सिंगल रोड (गांव वाले रास्ते) पर गाड़ी डाल देते हैं। मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि यह बहुत ज्यादा खतरनाक और घाटे का सौदा साबित हो सकता है:
- कार के माइलेज पर सीधा असर: लोकल सड़कें बहुत पतली और खराब गड्ढों वाली होती हैं। वहां आपको कभी अच्छी स्पीड नहीं मिलेगी। बार-बार ब्रेक लगाने और पहला-दूसरा गियर बदलने से आपकी गाड़ी का माइलेज सीधे 30% से 40% तक गिर जाता है, जिससे बचा हुआ टोल का पैसा एक्स्ट्रा पेट्रोल/डीजल में फूंक जाता है।
- सुरक्षा का भारी खतरा: लोकल रास्तों पर, विशेषकर रात के समय, चोरी, डकैती या गाड़ी खराब होने पर कोई भी इमरजेंसी हेल्प (Medical or Mechanical) मिलने का चांस बिल्कुल ज़ीरो होता है, क्योंकि आप उस अनजान इलाके के बारे में कुछ नहीं जानते।
इसलिए अगर आप साल में सिर्फ एक बार भी अपनी कार से किसी लंबी ट्रिप या होम टाउन की यात्रा पर निकलते हैं, तो एनएचएआई का यह Annual Toll Pass आपके लिए हमेशा फायदे का सौदा रहेगा। बिना किसी टेंशन के हाईवे की चौड़ी सड़कों पर सुरक्षित सफर कीजिए। Car Ka Mileage Kaise Badhaye? 10 आसान Tips
Annual Toll Pass से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या इस एनुअल टोल पास को लेने के लिए मुझे कोई नया FASTag खरीदना पड़ेगा?
- उत्तर: बिल्कुल नहीं! आपके पास जो भी पुराना या मौजूदा FASTag (चाहे वो किसी भी बैंक का हो) आपकी गाड़ी पर लगा हुआ है, यह पास उसी टैग पर ऑनलाइन लिंक हो जाता है। आपको कोई नया फास्टैग खरीदने या बदलने की जरूरत नहीं है।
Q2. क्या यह ₹3075 वाला एनुअल पास भारत के सभी टोल प्लाजा पर काम करता है?
- उत्तर: यह पास केवल NHAI (National Highways Authority of India) के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर ही मान्य है। यदि आप किसी राज्य सरकार के स्टेट हाईवे (State Highway) या किसी प्राइवेट कंपनी के लोकल टोल रोड से गुजरते हैं, तो वहां आपको सामान्य रूप से पैसे देने होंगे।
Q3. अगर 1 साल पूरा होने से पहले ही मेरे 200 फ्री पास (ट्रिप्स) खत्म हो जाएं तो क्या होगा?
- उत्तर: यह पास 1 साल या 200 ट्रिप्स (जो भी पहले पूरा हो) के नियम पर काम करता है। अगर आपकी यात्राएं ज्यादा हैं और 200 ट्रिप्स 6 महीने में ही खत्म हो जाती हैं, तो आपका पास वहीं एक्सपायर हो जाएगा। इसके बाद आपको दोबारा ₹3,075 देकर इसे अगले 200 ट्रिप्स के लिए रिन्यू कराना होगा।
Q4. यदि 1 साल खत्म हो जाए और मेरे 200 में से कुछ पासेज बच जाएं, तो क्या वो अगले साल ट्रांसफर (Carry Forward) होंगे?
- उत्तर: नहीं, बची हुई ट्रिप्स अगले साल के लिए ट्रांसफर नहीं होती हैं। 365 दिन पूरे होते ही आपका पास एक्सपायर हो जाएगा और बची हुई सभी फ्री ट्रिप्स शून्य (Zero) हो जाएंगी। इसलिए कोशिश करें कि साल भर में आप अपने पासेज का पूरा इस्तेमाल कर लें।
Q5. इस पास को लेने के बाद क्या मुझे अपने नॉर्मल FASTag वॉलेट में भी मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है?
- उत्तर: हाँ, यह बहुत जरूरी नियम है। भले ही आपने ₹3075 का एनुअल पास ले लिया है, लेकिन टोल प्लाजा के ऑटोमैटिक बैरियर को सुचारू रूप से खोलने के लिए आपके मुख्य फास्टैग वॉलेट (जैसे Paytm, ICICI, SBI Fastag Wallet) में न्यूनतम बैलेंस (आमतौर पर ₹150 से ₹200) होना अनिवार्य है, अन्यथा ब्लैकलिस्टेड टैग के कारण आपका पास वहां काम नहीं करेगा।
Q6. Annual Toll Pass (फास्टैग एनुअल पास) कहाँ से और कैसे खरीदें?
- उत्तर: इसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से 2 मिनट में ले सकते हैं। इसके दो सबसे आसान तरीके हैं:
- राजमार्ग यात्रा ऐप से: अपने फोन में NHAI का ऑफिशियल Rajmarg Yatra App डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, “Annual Pass” विकल्प पर जाएं, अपनी कार का नंबर और FASTag ID डालें, और ₹3,075 का ऑनलाइन भुगतान करें।
- परिवहन/राजमार्ग पोर्टल से: आप सीधे NHAI की आधिकारिक वेबसाइट Rajmargyatra Portal पर जाकर भी अपने वाहन का विवरण दर्ज करके इस पास को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। भुगतान सफल होते ही यह आपके मौजूदा फास्टैग पर एक्टिवेट हो जाता है। Car के Scratch कैसे हटाएं? हल्के से Deep Scratch तक पूरा तरीका

Leave a Reply