क्या आप भी कार ड्राइविंग सीखना चाहते हैं, लेकिन ड्राइविंग स्कूल की महंगी फीस या गाड़ी ठुक जाने के डर से पीछे हट जाते हैं? अगर हाँ, तो आज मैं आपको कोई किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि मेरा खुद का आजमाया हुआ ऐसा प्रैक्टिकल तरीका बताने जा रहा हूँ, जिससे आप मात्र 2 दिन की प्रैक्टिस में ही गाड़ी का कंट्रोल और स्टीयरिंग जजमेंट सीख जाएंगे।
बहुत से लोगों को लगता है कि कार चलाना कोई बहुत मुश्किल काम है, लेकिन सच तो यह है कि शुरुआत में इंसान सिर्फ दो चीजों से डरता है—पहला गलती से रेस (Accelerator) ज्यादा दब जाना, और दूसरा गाड़ी का जजमेंट न मिल पाना।
आज इस आर्टिकल में हम पहले मेरे उस खास ‘देसी जुगाड़’ को समझेंगे, और फिर पूरे 7 दिनों का रोडमैप देखेंगे जिससे आप एक परफेक्ट ड्राइवर बन सकते हैं।

मेरा खुद का अनुभव: सिर्फ 2 दिन की प्रैक्टिस में कार कंट्रोल सीखने का खास तरीका
जब मैंने कार ड्राइविंग सीखा था, तो कुछ बेहद आसान लेकिन असरदार ट्रिक्स अपनाई थीं। आप भी इन्हें आजमाकर बिना किसी डर के शुरुआत कर सकते हैं:
सही जगह और दोपहर का समय चुनें: सबसे पहले अपनी कार किसी ऐसे खुले मैदान (Ground) में ले जाएं जहाँ काफी जगह हो। कोशिश करें कि कार ड्राइविंग प्रैक्टिस के लिए दोपहर का समय चुनें, क्योंकि इस समय मैदान में लोग या बच्चे नहीं होते (या बहुत कम होते हैं), जिससे आप बिना किसी टेंशन के चला सकते हैं। (ध्यान रहे: गाड़ी मैदान तक ले जाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति को साथ जरूर रखें)।
- एक्सीलेटर के नीचे ईंट का टुकड़ा रखें (सबसे बड़ी ट्रिक): नए ड्राइवर से सबसे बड़ी गलती यह होती है कि घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर (रेस) ज्यादा दब जाता है। इससे बचने के लिए एक्सीलेटर पैडल के ठीक नीचे एक ईंट का टुकड़ा या लकड़ी का गुटका रख दें (ध्यान रखें कि यह ब्रेक या क्लच के नीचे न जाए, सिर्फ एक्सीलेटर के नीचे सुरक्षित तरीके से रहे)। इससे आप चाहकर भी गलती से ज्यादा रेस नहीं दे पाएंगे।
- बिना एक्सीलेटर दिए सिर्फ क्लच पर गाड़ी चलाएं: अब पूरा क्लच (Clutch) दबाकर सिर्फ पहला गियर (1st Gear) लगाएं और बहुत धीरे-धीरे क्लच को छोड़ना शुरू करें। आपकी कार बिना एक्सीलेटर दिए ही अपने आप 4 से 5 km/h की धीमी स्पीड में आगे बढ़ने लगेगी।
- गाड़ी बंद हो तो घबराएं नहीं: शुरुआत में क्लच छोड़ते समय आपकी कार झटके से बंद हो सकती है। इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। बस दोबारा चाबी घुमाएं और इसी प्रक्रिया को बार-बार दोहराएं। 2 से 4 बार की कोशिश में आपके पैर को क्लच का सही अंदाजा लग जाएगा और गाड़ी बंद होना बंद हो जाएगी।
- इस तरीके का सबसे बड़ा फायदा: चूंकि गाड़ी धीमी स्पीड में खुद चल रही है और रेस दबने का डर भी नहीं है, तो अब आपका पूरा ध्यान सिर्फ स्टीयरिंग कंट्रोल (Steering Control) पर रहेगा। इससे आप बहुत जल्दी सीख जाएंगे कि गाड़ी कितने मोड़ पर घूमती है और कार की चौड़ाई का सही जजमेंट (Judgment) क्या है। यही अंदाजा आगे चलकर जब आप मुख्य सड़क (Main Road) पर गाड़ी चलाएंगे, तो आपकी बहुत बड़ी मदद करेगा।
अब आगे क्या? 7 दिनों में परफेक्ट ड्राइवर बनने के 5 आसान स्टेप्स
जब आप ऊपर बताए गए तरीके से 2 दिन में गाड़ी को आगे बढ़ाना और स्टीयरिंग संभालना सीख जाएं, तो अगले 5 दिनों में इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: कार के ‘ABC’ रूल को पक्का करें
कार के पैरों के पास तीन पैडल होते हैं (मैनुअल कार में)। इन्हें दाएं से बाएं (Right to Left) हमेशा याद रखें:
- A – Accelerator (एक्सीलेटर): सबसे दाएं तरफ (स्पीड बढ़ाने के लिए)।
- B – Brake (ब्रेक): बीच में (गाड़ी रोकने के लिए)।
- C – Clutch (क्लच): सबसे बाएं तरफ (गियर बदलने और गाड़ी रोकने से पहले दबाने के लिए)।
- नियम: आपका दायां पैर सिर्फ A और B के लिए है, और बायां पैर सिर्फ C (क्लच) के लिए।
स्टेप 2: गियर शिफ्टिंग की प्रैक्टिस (दिन 3 और 4)
जब आपका हाथ स्टीयरिंग पर बैठ जाए, तो एक्सीलेटर के नीचे से ईंट हटा दें। अब पहले गियर में गाड़ी को थोड़ा बढ़ाएं (लगभग 15 की स्पीड तक), फिर एक्सीलेटर से पैर हटाएं, पूरा क्लच दबाएं और दूसरा गियर (2nd Gear) लगाएं। धीरे-धीरे क्लच छोड़ें और हल्का एक्सीलेटर दें। इसी तरह 30 की स्पीड पर तीसरा गियर लगाना सीखें।
स्टेप 3: रिवर्स गियर और पार्किंग सीखें (दिन 5)
पांचवें दिन खाली मैदान में गाड़ी को पीछे (Reverse) करने की प्रैक्टिस करें।
- रिवर्स गियर लगाते समय भी एक्सीलेटर का इस्तेमाल न करें, सिर्फ क्लच को हल्का-हल्का छोड़कर ही गाड़ी को पीछे जाने दें।
- सिर्फ पीछे मुड़कर देखने के बजाय गाड़ी के तीनों शीशों (Side Mirrors और Rear View Mirror) को देखकर अंदाजा लगाना सीखें।
स्टेप 4: हल्के ट्रैफिक और चढ़ाई पर अभ्यास (दिन 6 और 7)
अब आप सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। शुरुआत में सुबह जल्दी के समय कम ट्रैफिक वाली सड़क पर जाएं।
- लेन का नियम: हमेशा अपनी बाएं (Left) तरफ की लेन में चलें और आगे वाली गाड़ी से कम से कम 10-15 फीट की दूरी बनाकर रखें।
- चढ़ाई (Slope) पर क्या करें? अगर चढ़ाई पर गाड़ी रुक जाए, तो हैंडब्रेक खींच लें। पहला गियर डालें, हल्का एक्सीलेटर दें और क्लच को आधा छोड़ें। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ने का जोर लगाए, हैंडब्रेक नीचे कर दें। गाड़ी बिल्कुल पीछे नहीं लुढ़केगी।https://parivahan.gov.in/
नए ड्राइवर्स के लिए 3 गोल्डन टिप्स
- हॉर्न से न घबराएं: अगर बीच सड़क पर गाड़ी बंद हो जाए, तो पीछे वाले के हॉर्न से घबराएं नहीं। आराम से गाड़ी न्यूट्रल करें, स्टार्ट करें और फिर आगे बढ़ें।
- सीट बेल्ट जरूर लगाएं: चाहे आप प्रैक्टिस ही क्यों न कर रहे हों, कार में बैठते ही सबसे पहले सीट बेल्ट लगाने की आदत डालें।
- सड़क की सफेद पट्टी से अंदाजा लगाएं: गाड़ी के बाएं पहिये का अंदाजा लगाने के लिए बोनट के बीच के हिस्से को सड़क की किनारे वाली सफेद पट्टी से मिलाकर देखें। Zero Dep Claim कैसे करें? ₹53,000 का बिल सिर्फ ₹1,285 में निपटाने का मेरा असली अनुभव!
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, कार ड्राइविंग सीखने के लिए किसी महंगे स्कूल की नहीं, बल्कि सही तकनीक और खुले मैदान में प्रैक्टिस की जरूरत होती है। एक्सीलेटर के नीचे ईंट रखने वाली यह छोटी सी ट्रिक आपका सारा डर खत्म कर देगी।
क्या आपने भी कभी इसी तरह किसी जुगाड़ या दोस्त की मदद से गाड़ी चलाना सीखा है? या आपको ड्राइविंग सीखते समय सबसे ज्यादा डर किस चीज से लगता है? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं! Car के Scratch कैसे हटाएं? हल्के से Deep Scratch तक पूरा तरीका

Leave a Reply