यदि आपके पास मारुति सुजुकी की कार है, तो Maruti Insurance Renewal का समय नजदीक आते ही एजेंटों के फर्जी कॉल्स और बकवास की बाढ़ आ जाती है। अगर आप भी अपनी मारुति कार का इंश्योरेंस रिन्यू करने की सोच रहे हैं तो रुकिए! बस 1 मिनट में मैं आपके बहुत सारे पैसे बचा दूंगा और आपकी कार का इंश्योरेंस क्लेम कभी भी फंसेगा नहीं, बल्कि एकदम मक्खन की तरह पास हो जाएगा। आप अपनी कार का इंश्योरेंस ले रहे हैं, कोई मजाक थोड़े ही कर रहे हैं! काम ऐसा परफेक्ट होना चाहिए ताकि पूरे साल पछताना ना पड़े और इन कंपनी वालों के चक्कर में ज्यादा परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
चूंकि carexperthindi कोई इंश्योरेंस बेचने वाली कंपनी नहीं है, इसलिए आज हम आपको उन गंभीर फ्रॉड्स, कंपनियों के ‘छुपे हुए खेल’ और जरूरी एड-ऑन्स की पूरी सच्चाई बताएंगे।

Maruti Car Insurance: ऑल-इन-वन गाइड (₹10 लाख की कार के आधार पर)
मान लेते हैं कि आपकी मारुति कार की कीमत ₹10 लाख है। इसके आधार पर जानिए कि आपको पॉलिसी में क्या लेना चाहिए, उसके क्या फायदे हैं और उसका अनुमानित (Estimated) खर्च कितना आता है:
| इंश्योरेंस कवर / टर्म (Cover Name) | यह क्या है और इसके फायदे (Benefits & Importance) | फ्रॉड/नुकसान से कैसे बचाएगा? | ₹10 लाख की कार के लिए अनुमानित खर्च (Approx Price) |
|---|---|---|---|
| IDV (Insured Declared Value) | कार चोरी होने या टोटल लॉस होने पर मिलने वाली सरकारी मार्केट वैल्यू। | सावधान: एजेंट प्रीमियम कम करने के लिए इसे घटा देते हैं। इसे सही सेट कराएं। | बेसिक प्रीमियम का हिस्सा (₹0 एक्स्ट्रा) |
| Zero Depreciation / Bumper to Bumper | क्लेम के समय प्लास्टिक, फाइबर, रबर और मेटल पार्ट्स पर ₹1 की भी घिसाई (Depreciation) नहीं कटती। पूरा 100% क्लेम मिलता है। | बिना इसके बंपर, हेडलाइट या डैशबोर्ड बदलने पर 50% तक पैसा जेब से देना पड़ेगा। | ₹4,000 से ₹6,000 के बीच |
| Unlimited Claims Cover | आप साल में कितनी भी बार (असीमित) क्लेम ले सकते हैं, आपके क्लेम की संख्या पर कोई रोक नहीं होती। | कुछ कंपनियां प्रीमियम सस्ता करने के लिए साल में सिर्फ 1-2 क्लेम की लिमिट लगा देती हैं। | ₹500 से ₹1,000 के बीच |
| Engine Protection Cover | पानी भरने से इंजन सीज होने पर पूरा रिपेयरिंग खर्च कंपनी उठाती है। | मारुति की कारें नीचे से कम ऊंची होती हैं। यह लाखों का खर्च बचाता है। | ₹1,500 से ₹2,500 के बीच |
| Return to Invoice (RTI) | कार चोरी होने पर घटी हुई वैल्यू नहीं, बल्कि पूरी ऑन-रोड कीमत वापस मिलती है। | यदि ₹10 लाख की कार चोरी हुई, तो बिना RTI के सिर्फ ₹8.5 लाख मिलेंगे। | ₹2,000 से ₹3,500 के बीच |
| Consumables Cover | क्लेम के समय लगने वाले इंजन ऑयल, नट-बोल्ट, कूलेंट का पैसा भी कंपनी देती है। | Zero Dep होने पर भी कंपनियां इसके ₹3,000 से ₹5,000 काट लेती हैं। | ₹800 से ₹1,500 के बीच |
| Roadside Assistance (RSA) | बीच रास्ते में कार खराब होने, पंचर या चाबी गुम होने पर फ्री टोइंग और मैकेनिक। | हाईवे पर गाड़ी खराब होने पर टोइंग चार्ज के ₹5,000 तक बच जाते हैं। | ₹300 से ₹600 के बीच |
| Voluntary Deductible का जाल | यह एक धोखा है। क्लेम का शुरुआती हिस्सा (जैसे ₹5,000) ग्राहक को खुद भरना पड़ता है। | सावधान: कंपनियां प्रीमियम घटाने के लिए इसे चुपके से जोड़ देती हैं। इसे ₹0 रखें। | इसे शामिल करने पर प्रीमियम घटता है, क्लेम महंगा होता है। |
Maruti Insurance Renewal के लिए इन जरूरी कवर्स को थोड़ा गहराई से समझिए (Brief Details)
ऊपर टेबल में जो कवर्स आपने देखे, वे आपके लिए क्यों इतने जरूरी हैं, इसे आसान भाषा में समझिए:
Maruti Insurance Renewal में IDV का सही होना: यह आपकी कार की असली कीमत है। अगर आपने इसे एजेंट के कहने पर कम करवा लिया, तो कार चोरी होने या आग लगने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए हमेशा कार की सही वैल्यू ही डालें।
Zero Dep और Bumper to Bumper क्यों है जरूरी: मारुति की गाड़ियों में बंपर और फाइबर के पार्ट्स बहुत ज्यादा होते हैं। जब भी छोटा-मोटा एक्सीडेंट होता है, तो नॉर्मल इंश्योरेंस में प्लास्टिक पार्ट्स का आधा पैसा आपको देना पड़ता है। लेकिन अगर आपके पास Bumper to Bumper Zero Dep इंश्योरेंस है, तो पार्ट्स बदलने का पूरा 100% खर्च कंपनी देती है, आपकी जेब से ₹1 भी नहीं लगता।
Unlimited Claims का फायदा: कई बार किस्मत खराब होती है और साल में गाड़ी का दो या तीन बार छोटा-मोटा एक्सीडेंट हो जाता है। अगर आपकी पॉलिसी में अनलिमिटेड क्लेम कवर नहीं है, तो कंपनी दूसरे या तीसरे क्लेम को पास करने से मना कर सकती है या लिमिट लगा सकती है। यह कवर होने पर आप साल में कितनी भी बार बिना डरे क्लेम कर सकते हैं।
Engine Protection की अहमियत: बारिश के मौसम में सड़कों पर पानी भर जाता है। अगर आपकी कार के इंजन में पानी चला गया, तो इंजन तुरंत लॉक हो जाता है। नॉर्मल इंश्योरेंस इसका क्लेम रिजेक्ट कर देता है, लेकिन यह कवर होने पर कंपनी चुपचाप पूरा खर्च उठाएगी।
Return to Invoice का जादू: यह कवर आपकी कार को पूरी सुरक्षा देता है। अगर नई कार चोरी हो गई, तो कंपनी आपको उस कार के रजिस्ट्रेशन और टैक्स समेत पूरी ऑन-रोड कीमत वापस करेगी, जिससे आप नई कार दोबारा खरीद सकें।
Consumables और RSA का फायदा: एक्सीडेंट के समय कार का इंजन ऑयल बह जाता है या नट-बोल्ट टूट जाते हैं, कंपनियां क्लेम में इनका पैसा काट लेती हैं, जिसे कंज़्यूमेबल्स कवर बचाता है। वहीं RSA आपको आधी रात को भी हाईवे पर फंसने से बचाता है और गाड़ी को टो करके मारुति सर्विस सेंटर पहुंचाता है।
मेरा खुद का लाइव अनुभव: जब मुझे मिला ₹54,500 का क्लेम!
मैं आपको हवा-हवाई बातें नहीं बता रहा हूँ। मेरी खुद की कार में Bumper to Bumper Zero Dep इंश्योरेंस था। एक बार मेरी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और जब मैं उसे सर्विस सेंटर ले गया, तो उसका कुल बिल ₹54,500 बना।
चूंकि मेरे पास सही कवर्स वाली परफेक्ट पॉलिसी थी, मुझे बिना किसी परेशानी या एजेंट के आगे हाथ जोड़े, सिर्फ ₹1285 का अनिवार्य फाइल चार्ज (Compulsory Deductible) देना पड़ा और बाकी के पूरे पैसे इंश्योरेंस कंपनी ने चुकाए! क्लेम एकदम मक्खन की तरह पास हो गया।
अगर आप देखना चाहते हैं कि मैंने यह क्लेम कैसे सेटल कराया और आप खुद भी बिना किसी झंझट के ऐसा स्मूथ क्लेम कैसे पा सकते हैं, तो आप मेरा यह पूरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं:
Zero Dep Claim कैसे करें? कार इंश्योरेंस क्लेम करने का आसान तरीका

Maruti Insurance Renewal के नाम पर होने वाले बड़े फ्रॉड
नकली कॉल्स और टेलीकॉलर स्कैम: स्कैमर्स खुद को मारुति शोरूम का अधिकारी बताकर भारी डिस्काउंट का लालच देते हैं और बातों में फंसाकर तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हैं।
व्हाट्सएप पर फर्जी कोटेशन (Fake PDFs): बिल्कुल मारुति जैसा दिखने वाला फर्जी पीडीएफ कोटेशन बनाकर भेजा जाता है जिसमें गलत यूपीआई (UPI) या क्यूआर कोड होता है।
फर्जी वेबसाइट्स (Domain Spoofing): Google पर मारुति की ऑफिशियल साइट से मिलती-जुलती स्पेलिंग वाली नकली साइट्स से हमेशा दूर रहें।
सुरक्षित तरीके से Maruti Insurance Online Renew कैसे करें?
- हमेशा मारुति सुजुकी की ऑफिशियल इंश्योरेंस ब्रोकिंग वेबसाइट (Maruti Insurance Broking) पर ही जाएं। https://marutisuzuki.com
- रिन्यू करते समय अपने पिछले साल का No Claim Bonus (NCB) डिस्काउंट जरूर चेक करें और सुनिश्चित करें कि नए कोटेशन में यह जोड़ा गया हो।
- भुगतान हमेशा सीधे इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिशियल पेमेंट गेटवे से ही करें, किसी एजेंट के पर्सनल नंबर पर नहीं।
निष्कर्ष (Car Expert Hindi की राय)
अगर आपका पिछला इंश्योरेंस अनुभव किसी कंपनी के साथ बहुत बढ़िया और कंफर्टेबल रहा है, या जब आपने पहले कभी क्लेम किया था तो कंपनी ने कोई दिक्कत नहीं की, तो आपको उसी पुरानी इंश्योरेंस कंपनी के साथ ही जाना चाहिए।
लेकिन याद रहे, कंपनी चाहे कोई भी हो, ऊपर बताए गए सभी जरूरी कवर्स (जैसे Bumper to Bumper, Unlimited Claims, Engine Cover, RTI) आपकी पॉलिसी में शामिल होने चाहिए। काम ऐसा परफेक्ट और पक्का कराओ कि पूरी साल सोचने की जरूरत ही ना पड़े। कार कहीं ठुक जाए या कुछ भी हो जाए, आपको बस चुपचाप गाड़ी ले जाकर मारुति सर्विस सेंटर पर दे देनी है, बाकी का सारा काम कंपनी खुद निपटाएगी और आपकी जेब से कुछ नहीं लगेगा (बस छोटा सा फाइल चार्ज छोड़कर)। बस आप आराम से चिल्ल मारिए!
सस्ते प्रीमियम के झांसे में आने के बजाय सही और सुरक्षित पॉलिसी चुनें। यदि आपके पास मारुति कार इंश्योरेंस से जुड़ा कोई सवाल या व्यक्तिगत अनुभव है, तो नीचे Comment Box में हमारे साथ जरूर शेयर करें!
ऐसी ही निष्पक्ष और सटीक कार जानकारियों के लिए पढ़ते रहें carexperthindi। Annual Toll Pass मैंने कैसे लिया? नियम, खर्च और मेरा असली अनुभव

Leave a Reply